Showing posts with label Legal Phrases & Maxims. Show all posts
Showing posts with label Legal Phrases & Maxims. Show all posts

Thursday, April 23, 2020

sine die क्या होता है | sine die meaning in Hindi | sine die का कानून में प्रयोग

समाचार पत्र और मीडिया में अक्सर आपको sine die शब्द सुनाई दे जाता है। आइये समझते हैं कि sine die शब्द की उत्पत्ति कहाँ से हुई और अंग्रेजी और हिंदी भाषा में इसका क्या अर्थ होता है।

'sine die' लैटिन भाषा का एक शब्दयुग्म है, जिसका प्रयोग लम्बे समय से होता चला आ रहा है।

लैटिन भाषा में 'sine die' का प्रयोग 'without day' के लिए किया जाता है। अंग्रेजी और हिंदी भाषा में इसका अर्थ निम्न है:

sine die meaning in English-

'sine die' means 'without any future date' or 'for indefinite period'

sine die meaning in Hindi-

'sine die' का अर्थ 'अनिश्चित काल के लिए'

sine die का कानून में प्रयोग:
जब कोई कोर्ट किसी केस को sine die स्थगित कर देती है तो इसका अर्थ होता है कि वह केस अगली नोटिस तक स्थगित किया जाता है। इसके कारण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं, जैसे उदाहरण के तौर पर- केस को प्रारंभ करने के लिए गलत प्रक्रिया का चुनाव किया जाना, ऐसे में जज sine die केस को स्थगित कर सकता है जब तक सही प्रक्रिया से केस की कार्यवाही प्रारम्भ न कर दी जाये। 



Tuesday, April 21, 2020

LL.B., LL.M., LL.D. का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the Full Form of LL.B., LL.M., LL.D

LL.B., LL.M. और LL.D. तीनों लॉ (Law) से सम्बंधित डिग्रियां हैं। इनका नाम आपने कई बार सुना होगा। दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि इनका फुल फॉर्म (Full Form) क्या होता है ? तो आइये आज की इस पोस्ट (Post) के माध्यम से आपको बताते हैं कि LL.B., LL.M. और LL.D. का फुल फॉर्म (Full Form) क्या होता है।

LL.B. Full Form in Hindi

LL.B. का फुल फॉर्म Bachelor of Laws होता है। यह क़ानून या विधि विषय की स्नातक उपाधि का नाम है। LL.B. शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई। लैटिन भाषा में इसे Legum Baccalaureus कहा जाता है। भारत में इसे Bachelor of Legislative Laws के नाम से भी जानते हैं। जिसका हिंदी में अर्थ होता है विधायी कानून में स्नातक।

LL.M. Full Form in Hindi

LL.M. का फुल फॉर्म Master of Laws होता है। यह क़ानून या विधि विषय की मास्टर उपाधि का नाम है। LL.M. शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई। लैटिन भाषा में इसे Legum Magister कहा जाता है।

LL.D. Full Form in Hindi
 

LL.D. का फुल फॉर्म Doctor of Laws होता है। यह क़ानून या विधि विषय की डॉक्टर उपाधि का नाम है। LL.D. शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई। लैटिन भाषा में इसे Legum Doctor कहा जाता है।

अधिकांश लोग LL.B., LL.M. और LL.D में डबल L (LL) को देख कर Confuse हो जाते है, और उन्हें लगता है, कि दोनों L अलग-अलग चीज़ों को निर्दिष्ट करते हैं, लेकिन आप को पता होना चाहिए कि लैटिन भाषा में बहुवचन रूप में लिखने के लिए अक्षर को दोहरा कर संक्षिप्त किया जाता है। यहाँ पर LL, Legum (लेगम) को निर्दिष्ट करता है जो लैटिन शब्द Lex का बहुवचन है। लैटिन भाषा में Lex का अर्थ होता है कानून।