Showing posts with label Law Entrance Exam. Show all posts
Showing posts with label Law Entrance Exam. Show all posts

Monday, April 22, 2019

क्लैट के परीक्षा केंद्र बदले | CLAT Test Centers changed

विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के आयोजन से पहले परीक्षा केंद्र बदल दिए गए हैं। क्लैट कंसोर्टियम ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी की है। नए परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की गयी है। अभ्यर्थियों को इसी हिसाब से अपने परीक्षा केंद्र चुनने होंगे।

क्लैट का आयोजन पहले 12 मई को होना था किन्तु लोकसभा चुनावों के चलते इसकी तिथि बदलकर 26 मई कर दी गई है। क्लैट कंसोर्टियम ने इस परीक्षा के आवेदन का समय भी 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल तक दिया। अब आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इसी बीच, क्लैट कंसोर्टियम ने इसके परीक्षा केंद्रों की नयी सूची जारी की है।

नयी सूची में 40 शहरों का नाम दिया गया है। इन शहरों से अलग जिस अभ्यर्थी ने कोई शहर परीक्षा के लिए चुना होगा, उसे बदलाव करना होगा। बदलाव के लिए क्लैट कंसोर्टियम की वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ लॉगिन करने के बाद परीक्षा का शहर बदलना होगा। जिस शहर का चयन किया जायेगा, उसी शहर में परीक्षा होगी।

विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
https://clatconsortiumofnlu.ac.in/updated_centers.pdf 
  

Thursday, March 28, 2019

Exam Date Changed | CLAT EXAM 2019

Examination date for Common Law Admission Test (CLAT) 2019 has been changed. The CLAT 2019 Examination scheduled to be held on 12th May, 2019 is rescheduled and will now be held on Sunday, the 26th May, 2019 from 3 to 5 p.m.

The last date for submission of online applications is extended upto 15th April 2019.

For full notification, visit the link below-
https://clatconsortiumofnlu.ac.in/notification_exam_reschedule.pdf 



Friday, December 28, 2018

CLAT Exam के कुछ महत्वपूर्ण मापदंड | Some Important Parameters of CLAT Exam

CLAT Exam के कुछ महत्वपूर्ण मापदंड
Some Important Parameters of CLAT Exam

1. परीक्षा का नाम- CLAT Exam अर्थात सामान्य विधि प्रवेश परीक्षा
 

2. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) राष्ट्रीय विधि विद्यालयों और विधि विश्वविद्यालयों के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों LL.B. व LL.M. में प्रवेश के लिए भारत भर में स्थापित किए गये 19 विद्यालयों और विश्वविद्यालयों द्वारा बारी-बारी से आयोजित की जाती है।
 

3. प्रथम CLAT Exam वर्ष 2008 में नेशनल लॉ स्कुल ऑफ़ इंडिया युनिवर्सिटी, बंगलुरु द्वारा संपन्न कराया गया।
 

4. वर्ष 2018 में 11वें CLAT Exam का आयोजन नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज, कोची द्वारा किया गया।
 

5. परीक्षाओं की संख्या दो- एक स्नातक कानून पाठ्यक्रम (LL.B.) के लिए और दूसरा स्नातकोत्तर कानून पाठ्यक्रम (LL.M.) के लिए।
 

6. LL.B. में प्रवेश पाने के लिए न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी होता है।
 

7. यू०जी० में प्रवेश के लिए 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होना चाहिए। एससी-एसटी आवेदकों के लिए 40 फीसदी अंक होना जरूरी है।
 

8. पी०जी० के लिए 5 वर्षीय एलएल.बी. पाठ्यक्रम से 55 फीसदी अंक पाने वाले स्टूडेंट आवेदन कर सकेंगे। एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी अंक अनिवार्य।
 

9. क्लैट में LL.B. में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 20 वर्ष होती थी किन्तु गत वर्ष में इसे लागू नहीं किया गया था।
 

10. क्लैट की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी। इसका मतलब है कि आपको कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
 

11. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में आमतौर पर इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, लीगल रीजनिंग, मैथमेटिक्स और जनरल नॉलेज से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।
 

12. यह एग्जाम हिंदी मे नहीं लिया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी माध्यम से ही आयोजित होती हैं।
 

13. क्लैट परीक्षा देने वाले विकलांगों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
 

14. ये ना भूलें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है।
 

15. CLAT Exam LL.B. के लिए जब दो उम्मीदवारों के समान नंबर होते है, तो आमतौर पर टाई के मापदंड इस प्रकार है- 1. कानूनी योग्यता के खंड में उच्च अंक, 2. उच्च उम्र
 

16. CLAT Exam LL.M. के लिए जब दो उम्मीदवारों के बराबर अंक होते है, तो टाई के मापदंड इस प्रकार है- 1. लम्बा निबंध प्रकार के वर्णनात्मक प्रश्नों में उच्च अंक, 2. उच्च उम्र, 3. बहुत से कंप्यूटरिकृत ड्रा  



क्लैट एग्जाम क्या है ? | CLAT | What is CLAT Exam?

CLAT Exam क्या है:
 

सामान्य विधि प्रवेश परीक्षा (CLAT Exam) राष्ट्रीय विधि विद्यालयों और विधि विश्वविद्यालयों के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों LL.B. व LL.M. में प्रवेश के लिए भारत भर में स्थापित किए गये 19 विद्यालयों और विश्वविद्यालयों द्वारा बारी-बारी से आयोजित की जाती है। 

सामान्य विधि प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले राष्ट्रीय विधि विद्यालय और विधि विश्वविद्यालय: 

सामान्य विधि प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले विधि संस्थान इस प्रकार है-
  1. नेशनल लॉ स्कुल ऑफ़ इंडिया युनिवर्सिटी, बंगलुरु
  2. नालसर युनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
  3. राष्ट्रीय कानून संस्थान विश्वविद्यालय, भोपाल
  4. पश्चिम बंगाल नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ जयुरिडीकल साइंसेस, कोलकता
  5. राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, जोधपुर
  6. हिदाय्तुल्ला नेशनल लॉ युनिवर्सिटी, रायपुर
  7. गुजरात नेशनल लॉ युनिवर्सिटी, गांधीनगर
  8. डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ
  9. राजीव गांधी नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला
  10. चाणक्य नेशनल लॉ युनिवर्सिटी, पटना
  11. नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज, कोची
  12. राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, कटक
  13. नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची
  14. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और न्यायिक अकादमी, गुवाहाटी
  15. दामोदरम संजीववादी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम
  16. तमिलनाडु नेशनल लॉ स्कूल, तिरूचिराप्पल्ली
  17. महाराष्ट्र नेशनल लॉ विश्वविद्यालय, मुंबई
  18. महाराष्ट्र नेशनल लॉ विश्वविद्यालय, नागपुर
  19. महाराष्ट्र नेशनल लॉ विश्वविद्यालय, औरंगाबाद
CLAT Exam का संचालन (Conduct of CLAT Exam):

प्रथम
सामान्य विधि प्रवेश परीक्षा (CLAT Exam) के समय गठित की गई 7 राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों के उपकुलाधिपति की मुख्य समिति ने निर्णय लिया था, कि सभी विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के क्रम में बारी-बारी से इस परीक्षा (CLAT Exam) को आयोजित करेंगे। इस क्रम में प्रथम CLAT Exam वर्ष 2008 में नेशनल लॉ स्कुल ऑफ़ इंडिया युनिवर्सिटी, बंगलुरु द्वारा संपन्न कराया गया। वर्तमान में 19 राष्ट्रीय विधि विद्यालय और विधि विश्वविद्यालय सामान्य विधि प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वर्ष 2018 में 11वे CLAT Exam का आयोजन नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज, कोची द्वारा किया गया।

CLAT Exam के प्रोग्राम:

देश में 19 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटियों में एडमिशन पाने के लिए यह टेस्ट होता है। जिससे लॉ यूनिवर्सिटी की अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम (LL.B.) और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (LL.M.) में एडमिशन मिलता है।

आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता (Minimum Eligibilities):

1. UG में प्रवेश पाने के लिए न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी होता है। 
2. क्लैट में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 20 वर्ष होती थी, जो वर्ष 2018 में समाप्त कर दी गई। 
3. 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होना चाहिए। एस.सी.-एस.टी. आवेदकों के लिए 40 फीसदी अंक होना जरूरी है।
4. P.G. के लिए 5 वर्षीय एल.एल.बी पाठ्यक्रम से 55 फीसदी अंक पाने वाले स्टूडेंट आवेदन कर सकेंगे। एस.सी.-एस.टी. विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी अंक अनिवार्य।
 
CLAT Exam का पैटर्न:

एलएल.बी. के लिए
 

1. कुल अंक- 200
2. कुल प्रश्नों की संख्या- 200
3. परीक्षा की समय अवधि- 2 घंटे

पाठ्यक्रम

1. अंग्रेजी - 40 अंक
2. सामान्य ज्ञान (अद्यतन) - 50 अंक
3. प्राथमिक गणित (संख्यात्मक क्षमता) - 20 अंक
4. तार्किक तर्क - 40 अंक
5. कानूनी योग्यता - 50 अंक

एलएल.एम. के लिए

1. कुल अंक- 150
2. परीक्षा की समय अवधि- 2 घंटे

पाठ्यक्रम

1. निबंध प्रकार के वर्णनात्मक प्रश्न जिनमें सवैधानिक कानून और न्यायशास्त्र शामिल है - 100 अंक, 4 प्रश्न, प्रत्येक 25 अंक का। 
2. संवैधानिक कानून और न्यायशास्त्र छोडकर अंडर ग्रेजुएट्स कोर्स के लिए भारत के बार कौंसिल द्वारा निर्धारित सभी अनिवार्य कानून विषयों को कवर करने वाले एकाधिक प्रश्न - 50 अंक, 50 प्रश्न, प्रत्येक 1 अंक का।  
 
क्लैट की परीक्षा से संबंधित कुछ खास जानकारीः
 
1. क्लैट की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी। इसका मतलब है कि आपको कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए आप (www.clat.ac.in) वेबसाइट पर जाकर प्रैक्टिस कर सकते हैं।
2. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में आमतौर पर इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, लीगल रीजनिंग, मैथमेटिक्स और जनरल नॉलेज से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। यह एग्जाम हिंदी मे नहीं लिया जाएगा।
3. क्लैट परीक्षा देने वाले विकलांगों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
4. परीक्षा अंग्रेजी माध्यम से ही आयोजित होती हैं। ये ना भूलें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है।
5. आवेदन ऑनलाइन ही जमा होंगे। एक बार
आवेदन पूरा होने पर आप (www.clat.ac.in) इस वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
6. एक बार
आवेदन पूरा होने पर आप किसी भी तरह के बदलाव नहीं कर सकते। इसलिए सावधानी से फॉर्म भरें। इसके अलावा जो फॉर्म आपने भरा है उसका प्रिंट कॉपी, फीस रिसिप्ट जरूर रखें और यूजर आईडी/ पासवर्ड ना भूलें।
7. 250 रुपये देकर क्लैट की वेबसाइट से पुराने पेपर डाउनलोड किये जा सकते हैं। 

  

Monday, March 26, 2018

CLAT Calender 2018 | Important Dates for CLAT 2018


  • Commencement of on-line registration of application: 01/01/2018
  • Last date for registration/final submission of application: 31/03/2018
  • Last date for printing/downloading application: 12/05/2018
  • Online Fee Payment: 01/01/2018 to 31/03/2018
  • Offline Challan Payment: 01/01/2018 to 28/02/2018
  • Date from which Admit Cards can be downloaded: 20/04/2018
  • Last date for downloading Admit Card: 12/05/2018
  • Date of CLAT 2018: 13/05/2018
For further details and Full Calendar of CLAT- 2018, CLICK HERE